Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Thugs Con Private Bank Advisor and Others of Over 9 6 Lakhs in Investment Scam
निवेश में मुनाफे का झांसा देकर साढ़े नौ लाख ठगे

निवेश में मुनाफे का झांसा देकर साढ़े नौ लाख ठगे

संक्षेप: फरीदाबाद में साइबर ठगों ने एक निजी बैंक के वित्त परामर्शदाता से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.6 लाख रुपये की ठगी की। एक महिला समेत अन्य लोगों से भी ठगी की गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगों ने निवेश के लालच में लोगों को झांसा दिया और फिर संपर्क तोड़ लिया।

Tue, 4 Nov 2025 11:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने निजी बैंक के वित्त परामर्शदाता को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर नौ लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसके अलावा भी ठगों ने एक महिला समेत तीन तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने ठगी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी बैंक में परामर्शदाता ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को उनके पास एक युवती का फोन आया था। उसने नियो वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की कर्मचारी बताया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उस युवती ने शेयर बाजार में निवेश करवाकर मोटा मुनाफा करवाने का लालच देकर व्हाटसऐप ग्रुप से जोड़ लिया था। वहीं प्ले स्टोर से एक ऐप भी डाउनलोड करवाया था। मोटे मुनाफे की बात सुनकर वह निवेश के लिए राजी हो गए थे। उन्होंने उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों में निवेश करना शुरू कर दिया था। 17 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर तक उन्होंने नौ लाख 66 हजार रुपये उनके बैंक खातों में डाल दिए थे। रुपये डालने के साथ ही ऐप में रकम बढ़ी हुई दिखने लगी। 10 हजार रुपये का निवेश करने पर उन्हें एक हजार रुपये का मुनाफा भी हुआ, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़ी हुई रकम निकालने का प्रयास किया तो बैंक खातों से एक भी रुपया नहीं निकल सका। जब भी वह अपने रुपये निकालने का प्रयास करते तो आरोपी और रकम निवेश करने की कहते। इसके बाद उनके फोन नंबर भी बंद हो गए। इसी तरह संजय कॉलोनी सेक्टर- 23 निवासी युवक से भी साइबर ठगों ने 30 अक्तूबर को निवेश का ज्यादा देकर 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। दूसरी ओर, साइबर ठगों ने सेक्टर- 85 निवासी महिला से टेलीग्राम टास्क से मोटा मुनाफे का झांसा देकर एक लाख 27 हजार 800 की ठगी कर ली । यह घटना 27 जुलाई से लेकर 30 जुलाई के बीच की है।