फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार
पलवल में साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों से दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

पलवल, अजित कुमार। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सराय खटेला फ्लाईओवर के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर और खुद को जानकार बताकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ाते थे। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार 14 अप्रैल को मामले में साइबर थाना के हेड कांस्टेबल निखिल कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी गुप्तचर से सूचना मिली कि साइबर ठगी में शामिल दो युवक सराय खटेला पुल के पास किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से मथुरा के दौलतपुर के रहने वाले रामबाबू उर्फ जैकी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो स्मार्टफोन बरामद हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


