गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर महिला से ठगी

Mar 07, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में एक महिला को व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट के लिए भेजे गए फर्जी लिंक के जरिए 53,577 रुपये की ठगी का सामना करना पड़ा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर महिला से ठगी

बल्लभगढ़, संवाददाता।व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट के लिए फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। लिंक पर क्लिक करते ही बल्लभगढ़ की एक महिला के क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये की निकासी हो गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजा नाहर सिंह कॉलोनी निवासी चंचल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश आया कि अदानी गैस का बिल अपडेट नहीं होने के कारण उनका गैस कनेक्शन रात नौ बजे काट दिया जाएगा।

साथ ही बिल अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा गया।महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया। कुछ ही देर बाद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। इसके बाद महिला को साइबर ठगी का अहसास हुआ।लिंक भेजकर छह बार में रकम निकालीसाइबर ठगों ने लिंक भेजकर महिला के खाते से 53,577 रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-82 गांव भातोला निवासी मधुबाला ने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए। जांच के दौरान मामले में साइबर धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर साइबर थाना सेंट्रल फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।