महिला के खाते से निकाले 4 लाख रुपए
पलवल में एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 4 लाख 35 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने 15-16 वर्षों से बैंक में बचत जमा की थी। उसके बेटे के मोबाइल नंबर को हैक कर ठगों ने पैसे निकाले। महिला ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पलवल, संवाददाता साइबर ठगों द्वारा महिला के खाते से धोखाधड़ी कर 4 लाख 35 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार के अनुसार, लाइनपुरा मोहल्ला निवासी सावित्री ने शिकायत दी है कि वह पिछले 15-16 वर्षों से सिंडिकेट (अब केनरा) बैंक में अपनी बचत जमा कर रही थी। अनपढ़ होने के कारण वह न तो एटीएम कार्ड का उपयोग करती थी और न ही चेक बुक का। करीब छह महीने पहले केवाईसी अपडेट कराते समय सावित्री ने अपने बेटे पवन का मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक करवाया था।
1 फरवरी 2026 को पवन के मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के संदेश आने लगे। ठगों ने चार बार में कुल 4 लाख 35 हजार 161 रुपये निकाल लिए। जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने पवन का मोबाइल हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद सावित्री ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


