रिश्तेदार बताकर महिला से दो लाख हड़पे
फरीदाबाद में एक साइबर ठग ने महिला से खुद को रिश्तेदार बताकर सड़क दुर्घटना में मदद का बहाना बनाकर दो लाख रुपये ठग लिए। एक अन्य व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से चार ट्रांजेक्शन में 1.10 लाख रुपये निकाले गए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने अपने आपको रिश्तेदार बताकर सड़क दुर्घटना में इलाज के लिए मदद का बहाना बनाकर एक महिला से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ओल्ड फरीदाबाद की बस्सा पाड़ा मोहल्ला निवासी के पास तीन मार्च को एक अज्ञात शख्स ने व्हाट्सऐप कॉल से संपर्क किया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया। उसने कहा कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे रुपयों की जरूरत है। सड़क दुर्घटना का नामक सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई।
महिला ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल दो लाख रुपये उसके बताए गए यूपीआई आईडी के जरिए बैंक खाते में डाल दिए। बाद में महिला को पता चला कि फोन करने वाला शख्स उसका रिश्तेदार नहीं है। उसने धोखाधड़ी कर उससे दो लाख रुपये की ठगी की है। इसके बाद महिला ने राष्ट्रीय साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवा दी।क्रेडिट कार्ड से 1.10 लाख निकालेसाइबर ठग ने सेक्टर-87 ग्रेटर फरीदाबाद निवासी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख 10 हजार 996 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया था और न ही किसी को कार्ड की जानकारी दी थी। उसे शक है कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-----------------------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


