निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोपी धरा

Mar 06, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में 47.75 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 'यस सिक्योरिटी' नामक निवेश प्लेटफॉर्म पर निवेश किया था, लेकिन जब उसने मुनाफा मांगा, तो ठगों ने संपर्क करना बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी जितिन चौधरी को गिरफ्तार किया है, जो ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते का धारक है।

निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोपी धरा

फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 47.75 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने इस मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के कोंडली गांव निवासी जितिन चौधरी के रूप में हुई है। वह ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते का धारक बताया गया है।सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से “यस सिक्योरिटी” नाम के एक निवेश प्लेटफॉर्म से जुड़ा था।

प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों ने उसे शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया।इसके बाद उसे इंट्रा-डे ट्रेडिंग, स्टॉक और दो आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी गई। भरोसा दिलाने के लिए उसे अलग-अलग तरह की निवेश योजनाओं और मुनाफे के आंकड़े भी दिखाए गए। पीड़ित ने कई बार में बड़ी रकम निवेश कर दी।कुछ समय बाद जब उसने अपने पैसे और मुनाफे के बारे में जानकारी लेनी चाही तो ठगों ने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जितिन चौधरी का बैंक खाता पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी मन्तोष के साथ संयुक्त था। इसी खाते में ठगी के करीब 10 लाख रुपये आए थे।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।