अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में एक व्यक्ति का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 24,226 रुपये का महंगा मोबाइल फोन ऑर्डर किया गया। पीड़ित ने बताया कि एक अज्ञात कॉल से उसे बैंक प्रतिनिधि बताकर गिफ्ट वाउचर का झांसा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी

फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर ठगी के एक मामले में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से महंगा मोबाइल फोन ऑर्डर कर लिया, जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल 2026 को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए 3000 रुपये का गिफ्ट वाउचर देने का झांसा दिया और एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक कर फ्लिपकार्ट अकाउंट एक्सेस कर लिया।

आरोपी ने पीड़ित के फ्लिपकार्ट अकाउंट से नथिंग फोन मोबाइल फोन ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 24,226 रुपये थी। इस ऑर्डर का भुगतान पीड़ित के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से किया गया। हैरानी की बात यह है कि ऑर्डर लखनऊ के एक अज्ञात पते पर उसी दिन डिलीवर भी हो गया। पीड़ित ने तुरंत फ्लिपकार्ट और बैंक में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान न मिलने पर साइबर पुलिस में परिवाद दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।