गेमिंग आईडी के नाम पर 39 हजार रुपये की साइबर ठगी

Feb 15, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में एक युवक से ऑनलाइन गेमिंग आईडी देने के नाम पर 39,400 रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने टेलीग्राम पर संपर्क कर गेमिंग आईडी देने का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए और फिर ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गेमिंग आईडी के नाम पर 39 हजार रुपये की साइबर ठगी

बल्लभगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग आईडी देने के नाम पर एक युवक से 39,400 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और रकम वापसी की मांग की है। तिरखा कॉलोनी निवासी अविनाश श्योराण ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को टेलीग्राम के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने एक व्हाट्सएप नंबर और एक अन्य नंबर से बातचीत कर ऑनलाइन गेम खेलने के लिए एक विशेष आईडी देने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि उस आईडी में गेम खेलने के लिए पहले से 39,400 रुपये उपलब्ध रहेंगे।

आरोपी की बातों में आकर अविनाश ने अपने आईडीबीआई बैंक खाते से तीन ट्रांजैक्शन में कुल 25,200 रुपये तथा एसबीआई बैंक खाते से दो ट्रांजैक्शन में 14,200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुल 39,400 रुपये भेजने के बाद जब उन्होंने गेमिंग आईडी की मांग की तो आरोपी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, नाम-पता नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या इनाम के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।