लाखों ऐंठने के आरोप में तीन गिरफ्तार
फरीदाबाद में साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने निवेश के नाम पर 18 लाख दो हजार रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतलाम निवासी वैभव, दीपक और ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने निवेश के नाम पर 18 लाख दो हजार रुपये की साइबर ठगी के आरोप में बैंक खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतलाम में छापेमारी कर 14 मई को रतलाम मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतलाम निवासी वैभव, दीपक और ऋषि के रूप में हुई है। आरोपी वैभव और दीपक राजमिस्त्री का काम करते है, वहीं ऋषि ढाबा चलाता है।पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैभव और दीपक का एसएस कंस्ट्रक्शन एंड मैटेरियल नामक फर्म के नाम से संयुक्त बैंक खाता था।
आरोपी ऋषि ने यह बैंक खाता खुलवाया था और आगे ठगों को दे दिया था। बैंक खाता में ठगी के चार लाख रुपये आये थे। वैभव और दीपक दोनों दोस्त हैं और स्टेशन रोड रतलाम पर स्थित ऋषि के ढाबा पर राजमिस्त्री का काम करने गये थे। वहीं पर ऋषि से उनकी जानकारी हुई थी।बता दें कि सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि छह अप्रैल को एक अंजान नंबर से उसके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें बताया था कि उनकी इनवेस्टको इंवेस्टमेंट नाम से कंपनी है। हमारी कंपनी शेयर बाजार में परामर्श देने का काम करती है। जिससे 1100प्रतिशत तक मुनाफा होगा। इस तरह साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर उनसे अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 18 लाख दो हजार रुपये की ठगी कर ली थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


