एपीके फाइल भेजकर दंपति को ठगा

Jan 30, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में साइबर अपराधियों ने हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के नाम पर एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। एक अन्य घटना में, एक दंपति को एपीके फाइल भेजकर 79 हजार रुपये ठगे गए। इसके अलावा, गैस बिल के नाम पर भी एक व्यक्ति से 24,500 रुपये की ठगी की गई।

एपीके फाइल भेजकर दंपति को ठगा

बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एक्टिवेट करके व प्लान बंद करने के नाम पर 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। नारायणा गांव दिल्ली हाल निवासी किराएदार महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ गुड्डू कुमार ने बताया कि वह दो साल से फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहा है। एक जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर किसी मोबाइल से फोन आया और खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उसके फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एक्टिवेट हो गया है। इसको बंद करने के लिए वह आपके पास लिंक भेज रहा है उसे खोलकर अपने फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल डाल दीजिए।

वह उसके बहकावे में आ गया और उसने लिंक खोलकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल उसमें भर दी। आरोपी ने कहा कि 24 घंटे बाद यह इंश्योरेंस प्लान बंद हो जाएगा और उसने फोन काट दिया। अगले दिन 2 जनवरी को उसके क्रेडिट कार्ड से तीन ट्रांजैक्शन हुई और 22 हजार रुपये कट गए। एपीके फाइल भेजकर दंपति को ठगा साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पास एपीके फाइल भेजकर उसके व उसकी पत्नी के खाते से 79 हजार रुपये ठग लिए। घटना 26 जनवरी की है। सीही गांव निवासी बलवंत ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 23 जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर एक अप्वाइंटमेंट बुकिंग एपीके नाम से फाइल आई। वह उसके फोन में अपने आप इंस्टॉल हो गई । 26 जनवरी को उसके बैंक के खाते से 54,600 रुपये और उसकी पत्नी के खाते से 24 हजार रुपये कट गए। गैस का बिल के नाम पर रकम ऐंठी फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने अदानी गैस का बिल भुगतान करने के नाम पर एक व्यक्ति से 24 हजार 500 रुपये ठग लिए। फरीदाबाद के अमित बात्रा ने बताया कि उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उनका अदानी गैस का भुगतान नहीं होने कारण कनेक्शन काट दिया जाएगा। उसके पास यह संदेश एक मोबाइल से आया था। उसने उसे नंबर पर फोन किया तो उन्होंने कहा कि आपकी यूपीआई द्वारा भुगतान नहीं हो पाई तो वह आपके एक लिंक भेज रहे हैं। उस पर आपको भुगतान करना होगा। ऐप का नाम अदानी गैस बिक था। उसे पेमेंट लिंक में 12 देने को कहा जैसे ही उसने अपना डेबिट कार्ड एंटर किया तो उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 24 हजार 500 रुपये निकल गए और 12 का भुगतान नहीं हो पाया। तब उसने दूसरे कार्ड से पेमेंट करने के लिए कहा तो उसने आइसीआइसीआइ डेबिट कार्ड को एंटर किया। जिससे उन्होंने तीन बार अमाउंट इंटर कर दिया परंतु जो अमाउंट उन्होंने इंटर किया था, उससे कम बैलेंस होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। इसके पश्चात उसने फोन काट दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।