फर्जी रिश्तेदार बताकर नौ हजार रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

बल्लभगढ़ में एक युवक से साइबर ठगों ने फर्जी रिश्तेदार बनकर नौ हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित हरिओम ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उसका फौजी जीजा बताया। ठग ने उसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा, जिसके बाद हरिओम ने अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए।

फर्जी रिश्तेदार बताकर नौ हजार रुपये ठगे

बल्लभगढ़,अशोक जैन। साइबर ठगों द्वारा लोगों को झांसा देकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-3 बल्लभगढ़ का है, जहां एक युवक से फर्जी रिश्तेदार बनकर नौ हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरिओम निवासी गांव नया बांस, जिला बुलंदशहर हाल किरायेदार सेक्टर-3 बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 27 फरवरी 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका फौजी जीजा बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में पैसे भेज रहा है, लेकिन किसी कारणवश उसकी गाड़ी की किस्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

उसने एक स्कैनर भेजकर उस पर पैसे डालने को कहा।हरिओम ने बताया कि उसे थोड़ी देर बाद पैसे आने का एक टेक्स्ट मैसेज भी मिला, जिसे सही मानते हुए उसने बिना जांच किए अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से कुल नौ हजार रुपये स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में कोई रकम नहीं आई। इसके बाद उसने अपने असली जीजा से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि उन्होंने कोई कॉल नहीं की थी। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।