Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Fraud Engineer Duped of 45 Lakhs by Fake Marriage Proposal
शादी के बहाने इंजीनियर से 45 लाख रुपये ठगे

शादी के बहाने इंजीनियर से 45 लाख रुपये ठगे

संक्षेप:

फरीदाबाद में एक साइबर ठग ने एक इंजीनियर को शादी का झांसा देकर 45 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने एक वेबसाइट पर अपनी शादी के लिए पंजीकरण कराया था। एक युवती ने उनसे संपर्क किया और निवेश के लिए कहा। जब पीड़ित ने रुपये निकालने की कोशिश की, तो उसे ठगी का पता चला।

Feb 08, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने एक इंजीनियरको शादी का झांसा देकर निवेश करवाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगीकरली।साइबर अपराध बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-दो निवासी पीड़ित इंजीनियर एक फर्नीचर कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए एक वेबसाइट पर पंजीकृत करवाया हुआ था। 19 अप्रैल वर्ष 2025 को एक युवती ने इस वेबसाइट के माध्यम से एक युवती ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई। उसने अपना नाम अंकिता यादव बताया। इस दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। युवती ने अपने आपको आईटी इंजीनियर बताया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी के माध्यम से मोटी कमाई हो सकती है। उसने उन्हें निवेश के लिए तैयार कर लिया। युवती ने कहा कि वह कंपनी के काम से सिंगापुर जा रही है। वहां से आकर अपने परिवार के साथ मिलेगी। पीड़ित ने भरोसा कर उसके द्वारा बताए गए बैंक खातों में 45 लाख रुपये जमा कर दिए। जब उसनेअपने रुपये निकालने का प्रयास किया तो वह तमाम तरह के टैक्स के तौर पर और रुपये जमा करने के लिए कहने लगी। इससे उन्हें पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। -- कृषि विभाग के कर्मचारी से साढ़े 11 लाख ऐंठे: साइबर एनआईटी थाना पुलिस ने एनआईटी निवासी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को 11 लाख 53 हजार रुपये की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया है। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर पीड़ित से 29 दिसंबर 2025 से लेकर 27 जनवरी तक उनके साथ ठगी की गई। ------------