Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Fraud Doctor Loses Over 41 Lakh Rupees in Share Market Scam
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर डॉक्टर से 41 लाख ऐंठे

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर डॉक्टर से 41 लाख ऐंठे

संक्षेप:

फरीदाबाद में साइबर ठगों ने एक डॉक्टर से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 41 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठग ने डॉक्टर को निवेश के लिए प्रेरित किया और बाद में उनसे और पैसे मांगने लगे।

Jan 03, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक डॉक्टर से 41 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शहर निवासी एक डॉक्टर के पास अज्ञात शख्स ने गत वर्ष 27 नवंबर को उनके मोबाइल पर लिंक भेजा था। उनसे व्हाट्सऐप पर भी बातचीत हुई। फोन करने वाले शख्स ने खुद को शेयर बाजार में निवेश करने वाली कंपनी का परामर्शदाता बताया था। पीड़ित से उसने कहा कि उनकी कंपनी से जुड़ने वाले ग्राहाकों को मोटा मुनाफा होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप गु्रप से जोड़ दिया गया। इस गु्रप से जुड़े लोगों को शेयर बाजार में निवेश से भारी मुनाफा हो रहा था। यह देखकर पीड़ित ने भी सहमति जता दी। इस पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें आठ बैंक खाते दे दिए। उन्होंने बैंक खातों में रकम डालनी शुरू कर दी। गत वर्ष 24 दिसंबर तक उन्होंने आठों बैंक खातों में 41 लाख 50 हजार 597 रुपये जमा कर दिए। जब उन्हें ग्रुप पर मुनाफा दिखने लगा तो उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनसे और रुपये जमा करने की कहने लगे। वहीं तरह-तरह के शुल्क कीमांग करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। इससे उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।