खाते से 95 हजार रुपये निकाले

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 95 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दीपक भारद्वाज ने शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल 2026 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से पैसे बिना जानकारी के निकाले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाते से 95 हजार रुपये निकाले

फरीदाबाद,अशेाक जैन। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 95 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7डी निवासी दीपक भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल 2026 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 95 हजार रुपये उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते में ट्रांसफर होने के बाद बिना जानकारी के निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों खातों में उनका मोबाइल नंबर पंजीकृत है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली।पीड़ित ने घटना के बाद एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता को जांच में शामिल किया।जांच और शिकायत की तस्दीक के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा 28 मई 2026 को दर्ज कर लिया। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस अब बैंक खातों और ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।