एटीएस अधिकारी बनकर युवक को ठगने का प्रयास

Jan 13, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

बल्लभगढ़ में एक युवक को एटीएस अधिकारी बनकर ठगने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी चतुराई से वह ठगी से बच गया। फोन पर ठग ने उसे पुलिस के पास बुलाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने समझदारी से फोन काट दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एटीएस अधिकारी बनकर युवक को ठगने का प्रयास

बल्लभगढ़, संवाददाता। एटीएस अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने एक युवक को ठगने का प्रयास किया, लेकिन उसकी समझदारी ने उसके साथ ठगी होने से बचा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ के व्यापारी ईश्वर दयाल गोयल के भतीजे दिनेश कुमार गोयल ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि 9 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक फोन आया और उसने अपने आप को एटीएस हैडक्वाटर का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ इंक्वारी नोटिस मिला है। जिसके लिए उसे पुलिस हैडक्वाटर आना होगा। इसके बाद उन्होंने उसके व्यवसाय के बारे में पूछताछ की और उसकी जन्मतिथि भी बताई।

इसके बाद उसने फोन की बैटरी कम होने का बहाना बनाया और उसे यह कहकर टाल दिया कि वह फोन चार्ज करके बात करेगा। इसके बाद उसे एहसास हो गया कि यह फ्रॉड कॉल है। कुछ देर बाद दोबारा इस व्यक्ति ने उसके पास कॉल किया और उसने उसका पर्सनल मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद युवक ने पुलिस आयुक्त और डीजीपी हरियाणा के पास जाने की बात कहीं। इसके बाद फोन को तुरंत कट कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि इस प्रकार उसके साथ साइबर अटैक हुआ लेकिन उसके किसी भी बैंक से कोई रुपये नहीं कटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।