Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Fraud Arrest M Tech Student and Associates Involved in Bank Scam
ठगी के मामले में एमटेक छात्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

ठगी के मामले में एमटेक छात्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

फरीदाबाद में साइबर अपराध सेंट्रल की टीम ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में एमटेक छात्र और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी अभिषेक ने अपने खाते में ठगी के तीन लाख रुपये प्राप्त किए थे। पुलिस ने सभी को आठ दिन के रिमांड पर भेजा है।

Nov 20, 2025 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध सेंट्रल की टीम ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में बैंक खाताधारक और बैंक खाता उपलब्ध करवाने के मामले में एमटेक छात्र, इंजीनियर और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-37 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी के पास 29 सितंबर को व्हाट्सऐप पर कॉल आया था, जिसने उसे कैनरा बैंक एटीएम कार्ड की फोटो भेजी थी। जिसपर उसका नाम लिखा था और उसने कहा की उसके इस खाता में तीन करोड़ रुपये हैं। वो उसके खाता की वेरिफिकेशन कर रहे हैं। इस तरह बातों में उलझाकर ठगों ने महिला की बैंक एफडी के 16 लाख रुपये निकलवाकर अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने इस मामले में हिमांशु निवासी बसई,नई दिल्ली, रमेश नगर दिल्ली निवासी शिवम और कीर्ति नगर नई दिल्ली निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक बैंक खाताधारक है। जिसके बैंक खाता में ठगी के तीन लाख रूपये आये थे औऱ इसने अपना बैंक खाता शिवम और हिमांशु को दिया था। आरोपी अभिषेक दिल्ली में ट्रासंपोर्ट का काम करता है। शिवम बीटेक पास हैं और हिमांशु एमटैक की पढाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।