Faridabad News: ठगों ने खाते से 98 हजार निकाले

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: सिंगल बल्लभगढ़,संवाददाता। साइबर ठगों ने बदरपुर के एक व्यक्ति के बैंक खाते से

Faridabad News: ठगों ने खाते से 98 हजार निकाले

Faridabad News: सिंगल बल्लभगढ़,संवाददाता। साइबर ठगों ने बदरपुर के एक व्यक्ति के बैंक खाते से उसकी जानकारी और सहमति के बिना 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शांति प्रसाद निवासी लखपत कॉलोनी, मीठापुर एक्सटेंशन, बदरपुर ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-6 स्थित एक संस्थान में कार्यरत हैं। 9 जुलाई 2026 को ड्यूटी के दौरान उनके इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से एक ही लेनदेन में 98,000 रुपये निकल गए। यह राशि फिनो बैंक से जुड़े एक खाते में स्थानांतरित हुई। इस लेनदेन की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने इसकी अनुमति दी थी।

पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।इसके बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में भी शिकायत दी गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक खाते, लेनदेन के विवरण और संबंधित खाते की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: ठगों ने खाते से 98 हजार निकाले