Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Fraud 91 5 Lakhs Scam in Stock Market Investment Two Arrested
साढ़े 91 लाख रुपये की साइबर ठगी में बैंक खाता धारक समेत दो गिरफ्तार

साढ़े 91 लाख रुपये की साइबर ठगी में बैंक खाता धारक समेत दो गिरफ्तार

संक्षेप:

फरीदाबाद में साइबर अपराध एनआईटी थाना की टीम ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 91.5 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक डिजिटल मार्केटिंग फर्म का बैंक खाता धारक और दूसरा आरोपित शामिल है। पुलिस ने चार दिन का रिमांड लिया है।

Feb 08, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध एनआईटी थाना की टीम ने शेयरबाजार में निवेश का झांसा देकर साढ़े 91 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में बैंक खाता धारक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान केरल के वायनाड निवासी मुहम्मद अफजल और सिरसा निवासी मुफिस के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी मुहम्मद अफजल डिजिटल मार्केटिंग फर्म का बैंक खाताधारक है। आरोपी ने अपनी फर्म का बैंक खाता आगे आरोपी मुफिस को दिया था। आरोपी मुफीस नेयह बैंक खाता आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी मुहम्मद अफजल ने बीकॉम की हुई है और आरोपी मुफिस 12वीं पास है। फर्म के बैंक खाते में ठगी के 29 लाख रुपये आये थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत होती थी। जिसके बाद वे व्हॉट्सऐप पर बात करने लगे थे। फिर उस व्यक्ति नेउसे शेयर बाजार में निवेश के बारे में बताया था। आरोपी ने उससे कहा था कि शेयर बाजार में निवेश करवाकर अच्छा मुनाफा करवाएंगे। पीड़ित ने उस पर भरोसा कर उसके बैंकखाते में कुल 91 लाख 50हजार रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद न तो कोई मुनाफा मिला न ही मूल रकम वापस मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत परमामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।