ठगी के दो मामलों में मुकदमा दर्ज

Mar 08, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन टास्क और गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर दो लोगों से 76,450 रुपये ठग लिए। पहले मामले में एक व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर जॉब का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए गए, जबकि दूसरे मामले में गैस कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी के दो मामलों में मुकदमा दर्ज

बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन टास्क और गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर दो लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने दोनों लोगों से 76 हजार 450 रुपये उड़ा लिए।दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी हिमांगी भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2026 को उसे इंस्टाग्राम विज्ञापन के संदर्भ में एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज मिला। पहले उससे वॉइस नोट भेजने को कहा गया और इसके बदले 100 रुपये भेजे गए।

बाद में उसे टेलीग्राम पर जोड़कर गूगल पर रेस्टोरेंट के रिव्यू देने के टास्क दिए गए। शुरुआत में छोटे-छोटे भुगतान कर भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद 6 हजार रुपये निवेश कर 6900 रुपये और फिर 50 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने एनएसई में निवेश का झांसा देकर उससे कुल 50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। बाद में और पैसे मांगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।दूसरे मामले में गांव साहूपुरा निवासी सोनू तेवतिया ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को उसे व्हाट्सएप पर अडानी गैस के नाम से मैसेज मिला कि बिल अपडेट नहीं होने पर गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने बिल अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजा और 10 रुपये का भुगतान करने को कहा। इसके बाद स्क्रीन शेयर करवाकर उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 26 हजार 450 रुपये की अवैध ट्रांजेक्शन कर ली गई।साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस के अनुसार दोनों शिकायतों की जांच के बाद अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।