Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Criminals Hack Phone via Wedding Card Steal 1 994 000
युवक का मोबाइल फोन हैक कर खाते से एक लाख रुपये निकाले

युवक का मोबाइल फोन हैक कर खाते से एक लाख रुपये निकाले

संक्षेप: बल्लभगढ़ में 28 अक्टूबर को एक युवक को शादी का कार्ड भेजकर साइबर अपराधियों ने उसका फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसके खाते से एक लाख 994 रुपये निकाल लिए गए। युवक ने कहा कि कार्ड डाउनलोड करने पर उसका फोन असामान्य रूप से बंद हो गया और उसकी जानकारी के बिना लेनदेन हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tue, 11 Nov 2025 11:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने 28 अक्टूबर को एक युवक को शादी का कार्ड भेज कर उसका फोन हैक कर लिया और उसके खाते से एक लाख 994 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आर्य नगर के निवासी भीम सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को उसे अपने व्हाट्सएप नंबर पर एक शादी का कार्ड भेजा गया। जब उसने उस कार्ड को डाउनलोड किया तो उसका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया और अपने आप बंद हो गया। कुछ समय बाद जब उसने फोन को किसी तरीके चालू किया तो वह उसके नियंत्रण से बाहर था और असामान्य रूप से कम कर रहा था ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

29 अक्टूबर को उसे अपने बैंक से संदेश प्राप्त हुआ कि जिसमें उसके खाते से एक लाख 994 रुपये की राशि डेबिट होने की सूचना मिली। जब उसने जांच की तो पता लगा कि उसने कोई लेनदेन नहीं किया था बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी खाते से धोखे से यह राशि निकाल ली है। उसे पूरा संदेश है कि 28 अक्टूबर को आए हुए व्हाट्सएप संदेश में कोई हानिकारक फाइल या लिंक था। जिसके कारण उसका फन फोन हैक हो गया और जिसके माध्यम से यह धोखाधड़ी की गई है। साइबर पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि शादी कार्ड केवल अपनों के देखकर ही खोलें अन्यथा शादी कार्ड भी डाउनलोड ना करें।