केवाईसी कराने के नाम पर एक लाख से ज्यादा ठगे
बल्लभगढ़ में साइबर अपराधियों ने केवाईसी के नाम पर एक व्यक्ति का फोन हैक कर 1,16,000 रुपये चुरा लिए। भूपेंद्र कुमार मिश्रा ने बैंक में अपने खाते की जानकारी अपडेट करने के दौरान हैकर्स के जाल में फंस गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने केवाईसी के नाम पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति का फोन हैक करके उनके खाते से 1,16,000 रुपये निकाल कर ठगी की है। पुलिस ने संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सेक्टर दो निवासी भूपेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका एसबीआई बैंक सेक्टर- 2 में खाता है। नौ दिसंबर 2025 को वह अपने खाते के मोबाइल नंबर ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए शाखा में स्वयं गए थे। उस दिन उसने खाते के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट के लिए सेक्टर- 2 शाखा प्रबंधक को ईमेल लिखा। इस बीच शाखा मैनेजर ने कहा कि वह अपना केवाईसी तुरंत करवा ले।
उसने दूसरे काउंटर से केवाईसी की औपचारिक्ताएं पूरी कर आवेदन पत्र जमा कर दिया और घर वापस आ गया।बैंक अधिकारियों ने केवाईसी के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। उसने अगले हफ्ते गूगल सर्च करके बैंक सेक्टर- दो के नंबर ढूंढे और नंबरों पर कॉल किया तो कॉल फॉरवर्ड होकर हैकर की काल बन गई और नॉर्मल कॉल व्हाट्सएप कॉल में बदल गई। फिर उस व्यक्ति ने उससे समस्या पूछी। उसने उसकी सारी जानकारी ले ली लेकिन उसका फोन हैक हो गया। हैक होने के बाद उसके खाते से 1,16,000 रुपये कट गए। पुलिस ने पीड़ित की बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



