ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

नूंह, सरसमल। साइबर क्राइम थाना नूंह पुलिस ने ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर

ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार

नूंह, सरसमल। साइबर क्राइम थाना नूंह पुलिस ने ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ कई राज्यों से ऑनलाइन शिकायतें मिलने की बात सामने आई है।

आपराधिक गतिविधियों की जानकारी

जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि बदरपुर निवासी जाबिद पुत्र वहीद साइबर धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल है और आकेड़ा बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

तलाशी में मिली सामग्री

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड लगे हुए थे। मोबाइल की जांच करने पर उसमें संदिग्ध व्हाट्सएप और व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट मिले। इसके अलावा लैपटॉप से संबंधित फोटो, क्यूआर कोड और कई संदिग्ध चैट्स भी बरामद हुईं।

जांच के परिणाम

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को सस्ते दाम पर लैपटॉप बेचने का झांसा देता था। इसके बाद वह उनसे ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर लेता था। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं।

सामान्य प्रश्न

नूंह में आरोपित युवक किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है?
नूंह में युवक को ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।