
बैंक धोखाधड़ी में साइबर कैफे संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
संक्षेप: फरीदाबाद में साइबर अपराध थाना ने फर्जी दस्तावेजों से क्रेडिट कार्ड बनाकर 50 लाख 94 हजार 564 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों सुनील और पंकज पास्सी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड के लिए फर्जी नाम और पते का उपयोग किया और काफी सामान खरीदा।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उससे सामान खरीद कर बैंक को 50 लाख 94 हजार 564 रुपये की की धोखाधडी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा थाना साइबर सैंट्रल में दी शिकायत में बताया गया था कि उनके बैंक में मनजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंदर कुमार ने क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

जिसपर बैंक ने कुल 10 कार्ड जारी किए थे। इन कार्ड के माध्यम से काफी खरीदारी की गई थी, जिनका कुछ भुगतान हुआ फिर अचानक से भुगतान होना बंद हो गया था। चैक करने पर पाया गया कि कार्ड से विभिन्न प्रकार की खरीद की गई और उनके बैंक के साथ 50 लाख 94 हजार 564 रुपये की धोखाधडी हुई है। दस्तावेजों में दिए गए पते फर्जी पाए गए थे। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसजीएम नगर निवासी सुनील और पंकज पास्सी के रूप मे हुई है । पूछताछ सामने आया है कि आरोपी पंकज का साइबर कैफे है ,जिसने अपने साथी सुनील और अन्य के साथ क्रेडिट कार्ड बनवाकर धोखाधड़ी करने का प्लान बनाया। जिसके अंतर्गत उन्होंने अमोलिक हाईट्स बीपीटीपी में एक फ्लैट किराए पर लिया था। आरोपियों ने अपने कैफे पर सभी आरोपियों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फर्जी नाम के दस्तावेज तैयार कर फर्जी नाम पता के आधार पर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कंपनी में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। फिर उन्होंने। क्रेडिट कार्ड से काफी सामान खरीदा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




