एक सप्ताह में साइबर ठगी मामले में 27 आरोपी दबोचे

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में साइबर अपराध थानों की पुलिस ने पिछले सप्ताह साइबर ठगी के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 96 लाख 67 हजार रुपये भी बरामद किए। इस कार्रवाई में 343 साइबर शिकायतों का समाधान किया गया और साइबर ठगी से जुड़े चार लाख एक हजार 383 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज किए गए।

एक सप्ताह में साइबर ठगी मामले में 27 आरोपी दबोचे

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने बीते सप्ताह में अभियान चलाकर साइबर ठगी के आराेप में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 96 लाख 67 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के तीनों साइबर थानों, एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस टीमों ने कुल छह मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें साइबर थाना एनआईटी ने एक, सेंट्रल अपराध थाना पुलिस ने दो और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना के तीन मामले शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने 343 साइबर शिकायतों का समाधान किया।

वहीं साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों का निपटारा कर चार लाख एक हजार 383 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाए गए हैं। चार अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल के बीच पुलिस ने राशिदुल, मोहित, सोनू मीणा, कुलदीप मीणा, अमन कुमार, अमन सिंह, रिधम, रबियुल, राहुल, राहुल गोयल, विपिन, लालजीत, मोहम्मद असलम रजा, रोहित कुमार, सचिन मित्तल, मुकेश गुप्ता, शुभम, अभिनीत यादव, हर्ष गोस्वामी, राज सहानिया, नवीन कुमार, जितेन, गौरव शर्मा, मनोज महापात्रा, सूरज जायसवाल और मोहम्मद दाऊद को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ अपनी बैंक और निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।