नौकरी का झांसा देकर युवतियों का बनाते थे अश्लील वीडियो

Jan 18, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में साइबर अपराध पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नौकरी के लिए आवेदन करने वाली युवतियों को सेक्रेटरी की नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते थे। आरोपियों ने कई शहरों में इस तरह की ठगी की थी और पुलिस ने उनके पास से अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं।

नौकरी का झांसा देकर युवतियों का बनाते थे अश्लील वीडियो

फरीदाबाद। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नौकरी के लिए आवेदन करने वाली युवतियों को अपनी प्लेसमेंट फर्म में सेक्रेटरी की नौकरी देने का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध भी बनाते थे। आरोपियों में से एक के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आया है कि आरोपी अलग-अलग शहरों में जाकर होटलों में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों के साक्षात्कार लेते थे। इस दौरान युवतियों का मोबाइल नंबर भी ले लेते थे। बाद में उनसे बातकर उन्हें अपनी फर्म में सेक्रेटरी बनाने और अच्छे वेतन का लालच देते थे।

इस दौरान आरोपी उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाते थे। पूछताछ में आरोपियों में से एक ने तीन युवतियों के साथ संबंध बनाना कबूला है। आरोपी ने दिल्ली के करोल बाग, मुंबई और पुणे में वारदात करना कबूल किया है। पुलिस जब आरोपियों के मोबाइल फोन को खंगाल रही थी तो इस दौरान दो-तीन युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले थे। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों में से एक ने तीन युवतियों को नौकरी का लालच और प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाना कबूल किया है। हालांकि, तीनों घटनाएं शहर की नहीं हैं। इस वजह से पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। सेक्रेटरी बनाने का लालच दिया साइबर अपराध थाना सेंट्रल एसएचओ विमल कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों में से एक ने तीन युवतियों को सेक्रेटरी बनाने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाना कबूला है। जिस-जिस शहर की घटनाएं हैं और वहां की पुलिस को जानकारी दी जाएगी। वहीं आरोपियों द्वारा की गईं वारदातों के बारे में भी बताया जाएगा। तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं। बता दें कि पुलिस ने तीन दिन पहले फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाकर नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह ने दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा देश के कई महानगरों में 50 से ज्यादा युवाओं के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था। तीन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दयाल नगर फरीदाबाद निवासी विशाल, दिल्ली के बलजीत नगर निवासी हर्ष कुमार और दिल्ली उत्तम नगर निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई थी। आरोपियों ने गत वर्ष 12 नवंबर को शहर निवासी एक युवती को एयरलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 43, 800 रुपये की ठगी की वारदात करना कबूला था। आरोपियों ने उसका साक्षात्कार लेकर नियुक्ति पत्र भी जारी किया था। बाद में पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे जाल में फंसाते थे जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि यह गिरोह शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा है। आरोपी पहले नौकरी लगवाने वाली एक वेबसाइट पर अपनी फर्म का विज्ञापन देते थे। विज्ञापन देने के बाद नौकरी के इच्छुक लोग आवेदन करते थे। होटल में आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लेते थे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह होटल में कमरा लेकर आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार लेते थे। इस दौरान उनसे वर्दी, ट्रेनिंग, कैंटीन कार्ड और अन्य तरह के शुल्क के नाम पर उनसे 30 से 50 हजार रुपये तक ले लिए जाते थे। रुपये लेने के बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाते थे। जब आवेदक कंपनी पहुंचता तो उसे फर्जीवाड़े का पता चलता था, तब तक आरोपी होटल से फरार हो चुके होते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;