Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCyber Crime Four Arrested for Gas Company Fraud in Faridabad
साइबर ठगी करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

फरीदाबाद में साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गैस कंपनी के कर्मचारी बनकर ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से गैस बिल के नाम पर पैसे वसूल किए और उसके बैंक खाते से लगभग 6.94 लाख रुपये निकाल लिए।

Jan 06, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर साइबर ठगी करने के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान नितेश कुमार रावत, निवासी गांव सूरा, जिला रीवा (मध्य प्रदेश), बालेन्द्र विश्वकर्मा, निवासी गांव पचपहरा, जिला रीवा (मध्य प्रदेश), सलमान खान, निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) शेख मोहम्मद रफी, निवासी इन्द्रानगर कॉलोनी, जिला कडपा (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी यहां दिल्ली के पटेल नगर में रह रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नितेश कुमार करंट बैंक खाते खुलवाता था और उनसे संबंधित लिंक, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और डेबिट कार्ड अपने पास रखता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैंक खातों में रुपये आने के बाद आरोपी बालेन्द्र विश्वकर्मा और सलमान खान उन खातों से रुपये निकालकर नितेश को लाकर देते थे। वहीं आरोपी शेख मोहम्मद रफी कॉलिंग के लिए सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया था कि 13अक्तूबर 2025 को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को अडानी गैस का कर्मचारी बताते हुए गैस बिल लंबित होने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को एक लिंक भेजकर 12 रुपये की भुगतान करने को कहा। लिंक के माध्यम से भुगतान करते ही पीड़ित के बैंक खाते से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल छह लाख 94 हजार 204 रुपये निकाल लिए गए थे।