17 लाख की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

Jan 09, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 17.42 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों में से एक ने बैंक खाता खुलवाया था, जिसका उपयोग ठगी के लिए किया गया।

17 लाख की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 17.42 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में ठगी की बड़ी रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि गूगल पर निवेश से जुड़ी जानकारी तलाशने के दौरान वह एक लिंक पर क्लिक कर बैठी। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया और उसे एमएसएफ चैरिटी इवेंट स्पोर्टस डिस्कशन ग्रुप नामक ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 17.42 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने महाराष्ट्र निवासी आर्यन प्रसाद मिश्रा, विशाल लिंबाजी कामले, प्रवीण मारुती खामकर और सचिन महादेव हांडे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आर्यन ने एक फर्म के नाम से बैंक खाता खुलवाया था, जिसे आगे अन्य आरोपियों को इस्तेमाल के लिए दिया गया। खाते में ठगी के 13.75 लाख रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार आर्यन एमबीए पास है और इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है, जबकि अन्य आरोपी स्नातक हैं। चारों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है। -------- ठगों को खाता मुहैया कराने वाले पांच दबोचे फरीदाबाद,। स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल ने खाताधारक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। जांच के दौरान साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने जम्मू-कश्मीर निवासी सोमदत्त महाजन, तुषार और अक्षय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सोमदत्त खाताधारक था, जिसने अपना खाता तुषार को दिया और तुषार ने आगे अक्षय को सौंप दिया। खाते में ठगी के 4.3 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी 12वीं पास हैं और ठगी की रकम को आपस में बांट लेते थे। तीनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जीवन नगर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने जयपुर, राजस्थान निवासी गोवर्धन नायक और उगमाराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गोवर्धन खाताधारक था, जिसने अपना खाता उगमाराम को इस्तेमाल के लिए दिया था। खाते में ठगी के 35 हजार रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार गोवर्धन आठवीं और उगमाराम 12वीं पास है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। -----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;