एक सप्ताह में ठगी के 32 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में साइबर अपराध थानों की टीमों ने पिछले एक सप्ताह में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 लाख 99 हजार 894 रुपये बरामद किए और 217 शिकायतों का निस्तारण करते हुए चार लाख रुपये से अधिक की राशि संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज करवाई। यह कार्रवाई 21 से 27 मार्च के बीच हुई।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थानों की टीमों ने बीते एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात लाख 99 हजार 894 रुपये बरामद किए हैं। जबकि 217 शिकायतों का निस्तारण कर चार लाख रुपये से ज्यादा की रकम संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज करवाई है। पुलिस के अनुसार, 21 से 27 मार्च के बीच एनआईटी साइबर अपराध थाना, सेंट्रल साइबर अपराध थाना और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से 9 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 32 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें साइबर अपराध थाना एनआईटी के दो, सेंट्रल अपराध के तीन और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना के चार मामले शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में पवन परिहार, धर्मवीर, गोरी शंकर, जितेश माली, रिंकू सैनी, अंकित, अनिल, प्रदीप, प्रवीण, रजनीकांत, कर्ण शर्मा, नरेश कुमार, रविंदर सिंह, गौरव शर्मा, अंश शर्मा, फरमान आरिफ, कानाराम, अखंड प्रताप, कुंवरपाल, मोहम्मद मुस्तफा, अरमान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नौशाद, सुरेश कुमार, लेखराज चौधरी, कुशल, सुनील, बुधी प्रकाश, प्रशांत वर्मा, आशीष कुमार और अशान अली को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


