जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 9.17 लाख रुपए जुर्माना वसूला

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

नूंह जिले में प्रशासन ने अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया। 21 अप्रैल से 19 मई तक 9.17 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। बिना ई-रवाना और ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 9.17 लाख रुपए जुर्माना वसूला

नूंह, सरसमल। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर सख्ती बढ़ा दी है। 21 अप्रैल से 19 मई तक विभिन्न मामलों में 9.17 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। बिना ई-रवाना, ओवरलोडिंग और बिना ट्रांसपोर्ट पास चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अवैध खनन रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रखी जाए और संयुक्त टीमें लगातार निगरानी बनाए रखें। बैठक में बताया गया कि अप्रैल और मई के दौरान बिना ई-रवाना चल रहे 10 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे 4 लाख 24 हजार 530 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के 20 वाहनों से 4 लाख 63 हजार रुपए वसूले गए। इसके अलावा अवैध खनन और अवैध स्टॉक मिलने पर 30 हजार 80 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बैठक में कहा गया कि अवैध खनन से पर्यावरण और जनजीवन पर गंभीर असर पड़ता है। इसी कारण प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। आमजन से भी अपील की गई कि अवैध खनन की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।