ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादसरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार: शर्मा

सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार: शर्मा

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय विधिज्ञ परिषद की पंजीकरण समिति के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। सरकारी दफ्तरों में चारों ओर लूट-खसोट...

सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार: शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 07 Jun 2017 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय विधिज्ञ परिषद की पंजीकरण समिति के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। सरकारी दफ्तरों में चारों ओर लूट-खसोट मची हुई है। नगर निगम सदन की बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्षद बहस तक नहीं करते हैं। करीब चार करोड़ के घपले को वार्डों की सीमाओं का विवाद बनाकर हटा दिया। 40 में से 38 पार्षदों को भष्टाचार की जांच के लिए ज्ञापन दिए जाने के बावजूद नगर निगम सदन की बैठक में चर्चा तक नहीं हुई। शर्मा बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन स्थल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम में प्रजातंत्र नहीं बल्कि लूटतंत्र एवं लाल फीताशाही हावी है। भ्रष्टाचार विरोधी मंच नगर निगम में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर चल रहे सत्याग्रह कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनी वर्तमान सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों ने सत्ताधारियों के संरक्षण में लूट मचा रखी है। भ्रष्टाचार को उजागर कर उसकी जांच की मांग को लेकर संघर्ष के रास्ते पर आने वाले अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला का समर्थन किया। इस मौके पर अनशनकारी बाबा रामकेवल, यू़एम़ खान, टी़डी. जटवानी, एस़बी़ अग्रवाल, अशोक रावल, सुमीत गौड़ आदि ने भी सत्याग्रह का समर्थन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें