पल्ला-बसंतपुर रोड को चार लेन बनाने का कार्य शुरू

Mar 12, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के पल्ला-सेहतपुर क्षेत्र में नगर निगम ने गुरुवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क सीमेंटेड होगी और जल निकासी के लिए दोनों तरफ दो फुट चौड़े नाले बनाए जाएंगे। सड़क का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे जाम की समस्या में राहत मिलेगी।

पल्ला-बसंतपुर रोड को चार लेन बनाने का कार्य शुरू

नगर नगम ने गुरुवार से शुरू किया निर्माण कार्य सीमेंटेड बनाई जा रही सड़क, छह माह में सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्यसड़क के साथ ही पानी निकासी की होगी व्यवस्था, सड़क के दोनों तरफ दो-दो फुट के बनाए जाएंगे नालेफरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पल्ला-सेहतपुर क्षेत्र में सड़क पर जाम की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने तोड़फोड़ कार्रवाई के साथ सड़क निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से करीब छह माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जलभराव से बचाव के लिए सड़क के दोनों तरफ दो-दो फुट के नाले भी बनाए जाएंगे।पल्ला-सेहतपुर

रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबी है। फिलहाल यह सड़क दो लेन की है। संकरी सड़क और अतिक्रमण के कारण यहां सुबह-शाम भीषण जाम लगता है। खासकर सुबह-शाम लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए नगर निगम की तरफ से एक सप्ताह से कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा था। टीम की ओर से निर्माण के बीच आ रहे कई जगह से अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। जमीन पर कब्जा मिलने के बादनिगम ने गुरुवार को सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। यह सड़क पूरी तरह से सीमेंटेड हाेगी है, जिससे बारिश से सड़क जल्द न टूटे। अधिकारियों ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि बारिश के दिनों में तारकोल की सड़कें टूट जाती हैं और गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी होती है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन ने इस व्यस्त मार्ग को सीमेंटेड बनाने का निर्णय लिया है, जिससे इसकी उम्र और मजबूती दोनों बढ़ जाएगी।जल निकासी के लिए बनेंगे नालेसड़क निर्माण के साथ-साथ जलभराव की समस्या पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। योजना के मुताबिक, सड़क के दोनों तरफ दो-दो फुट चौड़े सीमेंटेड नालों का निर्माण किया जाएगा। यह नाले सड़क पर जमा होने वाले बरसाती पानी और आस-पास की कॉलोनियों के गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करेंगे, जिससे सड़क की उम्र लंबी होगी और स्थानीय लोगों को कीचड़ से निजात मिलेगी।सड़क के दोनों तरफ नगर निगम को जहां-जहां कब्जा मिल गया है। वहां सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आगे भी जहां कब्जा मिलता जाएगा, सड़क का काम जारी रहेगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।-ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।