विधायक ने 14 आरएमसी गलियों का शुभारंभ किया

Feb 15, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने 48 लाख रुपये की लागत से 14 आरएमसी गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र में मजबूत सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया।

विधायक ने 14 आरएमसी गलियों का शुभारंभ किया

बल्लभगढ़,संवाददाता। विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने रविवार को डीपी डोर वाली गली (नियर मलेरना रोड) में लगभग 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 14 आरएमसी गलियों के निर्माण कार्य का मुहूर्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित गोली मार्किट में भी आरएमसी से बनने वाली गली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मजबूत और टिकाऊ सड़कों का निर्माण उनकी प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

डीपी डोर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, पार्षद सोनू वैष्णव, आनंदपाल राठी, पवन कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, गोली मार्किट में आयोजित समारोह में पार्षद महेश गोयल, मार्किट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैंसला, रामकिशन बिंदल, नरेश चुग, प्रेम खट्टर, संदीप चौधरी, और सचिन गर्ग सहित बाजार के व्यापारी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने गली निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि आरएमसी सड़कों के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बुनियादी सुविधाएं बेहतर होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।