ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादमनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाता भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की ओर से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...

मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 13 Nov 2018 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की ओर से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग से नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता सीमा जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। सीमा जैन ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के सांसदों ने महिलाओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है। उनके खिलाफ पार्टी को एक्शन लेना चहिए। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुनीता फागना, कल्पना अग्रवाल, मधु सिंह, गुड्डी, अर्जुन, पवन, अमित रेखा, सरोज, कमलेश, रामवती, राजेश आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें