ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाददेश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

देश के विभाजन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता जिम्मेदार हैं और उन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को आजादी नहीं दिलाई, बल्कि देश के टुकड़े करने की साजिश कर देश के विभाजन के कागजात पर हस्ताक्षर किए।...

देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 14 Aug 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के विभाजन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता जिम्मेदार हैं और उन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को आजादी नहीं दिलाई, बल्कि देश के टुकड़े करने की साजिश कर देश के विभाजन के कागजात पर हस्ताक्षर किए। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कही। वे सोमवार को सरस्वती महिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई राजनीतिक पार्टी नहीं थी। यह आजादी के समय देश को आजाद कराने के लिए बनाया गया एक संगठन था, जिसके साथ देश के कई राष्ट्रभक्त संगठनों ने मिलकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों को गुमराह किया और देश के टुकड़े करवाकर बचे हुए देश को आजाद बता दिया। उन्होंने कहा कि 71वां स्वतंत्रता दिवस एक विशेष योग लेकर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के साथ श्रृष्टि के रचयिता श्रीकृष्ण का जन्मदिन भी है, जिसके लिए हमें इसे प्रभु का संकेत समझकर कार्य करना चाहिए। इस दिन हमें अपने अंदर से बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए ओर अमीर-गरीब, जात-पात आदि के भेदों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि जो लोग भगवान राम और खुदा को अलग करते हैं, वह इंसान नहीं हो सकते। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, अतुल मंगला, प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा, जिला संघचालक देशभक्त आर्य, जिला प्रचार विभाग प्रमुख बिजेन्द्र मंगला, सामाजिक समरसता प्रमुख बिजेंद्र शास्त्री, प्रांतीय ग्राम विकास प्रमुख कुलदीप, धर्म जागरण विभाग से महेंद्र सिंह, मदन लाल राहिल्ला, अरूण जेलदार, कर्नल दयाराम, रमेश भक्त, रामचंद भारद्वाज, दादा बाबू बैसला, अरविंद मल्लाह, डॉ. एमके अरोड़ा, सतबीर पटेल, शक्तिपाल मंगला, ओम प्रकाश गुप्ता व राकेश गर्ग सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें