महिला आरक्षण पर भाजपा पर कांग्रेस का हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में कांग्रेस ने महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है और 2023 के कानून को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वास्तविक लाभ देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

महिला आरक्षण पर भाजपा पर कांग्रेस का हमला

फरीदाबाद, सरसमल। कांग्रेस ने महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ और महिलाओं के साथ धोखा बताया। उन्होंने 2023 के कानून को लागू करने की मांग उठाई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार की मंशा ठीक नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए राजनीतिक संतुलन को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो सकती थी।उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह मुद्दा केवल आरक्षण का नहीं, बल्कि व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास था।

इसे जनता और विपक्ष की एकजुटता से रोका गया है, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।कौशिक ने कहा कि महिलाओं को वास्तविक लाभ देने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। उन्होंने मांग की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आगामी लोकसभा चुनावों से ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।