Faridabad News: दो अधिकारियों के विवाद में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय पर ताला जड़ा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 के स्वास्थ्य केंद्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के स्थानांतरण को लेकर अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। एसएमओ ने कार्यालय को खाली न करने पर ताला लगा दिया, जिससे आमजन को परेशानी हुई और पूरे दिन का काम ठप रहा।

Faridabad News: दो अधिकारियों के विवाद में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय पर ताला जड़ा

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 स्थित शहर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के स्थानांतरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारी आमने-सामने हो गए। स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय को खाली नहीं करने पर सोमवार को ताला लगा दिया। वहीं जन्म एवं मृत्यु प्रमाण विभाग के नोडल अधिकारी ताले को खुलवाने का प्रयास में लगे रहे। दो अधिकारियों के विवाद में आमजन को परेशानी हुई। पूरे दिन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी कोई कार्य नहीं हुआ। बता दें कि बीके अस्पताल परिसर में 200 बेड की एमसीएच के निर्माण के चलते जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय को मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के तृतीय तल पर स्थानांतरित किया गया था और करीब चार महीने से वहीं पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य हो रहे हैं। केंद्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में नई सुविधाओं को लागू करने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय को सेक्टर-55 स्थित पॉली क्लीनिक में शिफ्ट किए जाने की योजना है, लेकिन बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका है। मेवला महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के गेट पर पहले से लगे ताले के ऊपर एक छोटा ताला लगा दिया। सोमवार को जब स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के लिए पहुंचे, तो छोटा ताला देखकर हैरान हो गए और नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह को इस संबंध में सूचित किया। कर्मचारी इधर से उधर भटकते रहे। ताला लगे होने की वजह से पूरे दिन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण से संबंधित कार्य नहीं हो सकें। बता दें कि पुराने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। इसके अलावा पहले बन चुके जन्म प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने काम किया जाता है। प्रतिदिन करीब 80 लोग अपने कार्य के सिलसिले में पहुंचते हैं。

सीएमओ कार्यालय तक पहुंचा मामला

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय पर ताला लगाए जाने से नाराज डॉ. मान सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा को लिखित शिकायत दी है। यदि यहां पर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा को भी लिखित शिकायत देनी की बात कही है।डॉ. मान सिंह ने बताया कि सेक्टर-55 में बिजली पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा भवन भी जर्जर हाल में है। बिना बिजली के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन नहीं किया जा सकता। बिजली के काम का करीब 10 लाख रुपये का एस्टीमेट बना हुआ है।

शिफ्टिंग के आदेश पहले ही मिल चुके हैं

मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 शहरी स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु कार्यालय को सेक्टर-55 स्थित भवन में शिफ्ट करने के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। वहां बिजली सहित जरूरी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करा दी गई हैं, लेकिन संबंधित विंग के प्रभारी कार्यालय शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। कई बार कहने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इलाज के लिए अतिरिक्त जगह की तत्काल जरूरत है। पूरा मामला सीएमओ के संज्ञान में है।

मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 शहरी स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ मीनाक्षी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह नियमों के तहत गलत है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ताला नहीं लगाया गया। इस तरह की घटना की निंदा करता हूं।

-डॉ जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

सामान्य प्रश्न

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय को कहाँ स्थानांतरित किया गया है?
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय को मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के तृतीय तल पर स्थानांतरित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।