शिविर में आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में आर्य समाज मंदिर सेक्टर-15 में सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, बाल विवाह, और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया गया। उपस्थित लोगों को नशा तस्करी के खिलाफ MANAS ऐप के उपयोग के लिए भी जागरूक किया गया।

शिविर में आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सामुदायिक पुलिसिंग सेल और पुलिस चौकी सेक्टर-15 की ओर से आर्य समाज मंदिर सेक्टर-15 में एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112, बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं हाइवे पैट्रोलिंग 1033 की जानकारी भी दी गई। वहीं, लोगों को महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। नशा तस्करी एवं नशीले पदार्थों से संबंधित सूचना देने के लिए MANAS ऐप के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। सेल की निरीक्षक सुनीता ने कहा कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है तथा उनके अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य में बाधा उत्पन्न करती है।

बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयाँ महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को बढ़ावा देती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इससे संबंधित कानूनों की जानकारी रखे तथा उनका पालन सुनिश्चित करे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छोटी बच्चियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस चौकी इंचार्ज सेक्टर-15 ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं, इसलिए किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल, ओटीपी अथवा बैंकिंग जानकारी को साझा करने से बचना चाहिए। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।