छात्र को मैसेज करने वाले का रिकॉर्ड जांच रही पुलिस

छात्र को मैसेज करने वाले का रिकॉर्ड जांच रही पुलिस

संक्षेप:

फरीदाबाद के न्यू बसेलबा कॉलोनी में एक कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र को अज्ञात नंबर से परेशान किया जा रहा था और उससे पैसे मांगे जा रहे थे। साइबर ठगों ने छात्र के परिवार के अश्लील फोटो भेजकर...

Oct 28, 2025 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद। न्यू बसेलबा कॉलोनी निवासी कॉलेज छात्र की आत्महत्या मामले की जांच अब अपराध जांच शाखा करेगी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने जांच अपराध जांच शाखा सेक्टर-85 को सौंप दी है। जिस अज्ञात नंबर से छात्र को मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा था, इस नंबर की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस अज्ञात नंबर से ब्लैकमेल कर छात्र से रुपये ऐंठे जा रहे थे। इससे छात्र परेशान हो गया था। इस मामले में साहिल नामक युवक की भी नाम सामने आ रहा था। मृतक छात्र के पिता ने उसके खिलाफ भी पहले पुलिस को शिकायत दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मामले में एआई(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए अश्लील फोटो तैयार करने की भी बात सामने आ रही है। छात्र को 13 अक्तूबर से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। तनाव में छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी थी। मामले में साइबर अपराध के पहलू से भी जांच होनी है। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच अपराध जांच शाखा सेक्टर-85 को सौंप दी है। अपराध जांच शाखा नामजद आरोपी से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि शनिवार को न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय राहुल एनआईटी तीन स्थित डीएवी कॉलेज में बी-कॉम प्रथम वर्ष के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। राहुल को साइबर ठग लगातार परेशान कर रहे थे 13 अक्तूबर को साइबर ठग ने छात्र के फोन हैक कर लिया था। इसके बाद जालसाजों ने एआई या किसी अन्य तकनीक का प्रयोग कर उसकी तीनों बहनों और मां के नग्न फोटो उसके बेटे के पास भेज दिए थे। आरोपी इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहा था। आरोपी ने करीब 15 हजार रुपये भी उसके बेटे से ऐंठ लिए थे। पिछले कई दिन से उससे और रुपये मांगे जा रहे थे। इससे वह परेशान था। राहुल के परिजनों का कहना था कि बेटे को पाकिस्तानी कोड वाले नंबर से फोन कर मैसेज किए जा रहे थे।