Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCollective Marriage Promotes Brotherhood and Harmony Haryana Minister Ranbir Singh Gangwa
सामूहिक विवाह से बढ़ता है भाईचारा और सौहार्द : रणबीर गंगवा

सामूहिक विवाह से बढ़ता है भाईचारा और सौहार्द : रणबीर गंगवा

संक्षेप: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सामूहिक विवाह समारोह में कहा कि इससे भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। समारोह में 16 जोड़ों ने विवाह किया। मंत्री ने बताया कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता को मजबूत करता है और दहेज जैसी कुरीतियों को रोकता है। राज्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Sat, 1 Nov 2025 04:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

नूंह, वरिष्ठ संवाददाता। लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सामूहिक विवाह से भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। मंत्री शनिवार को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रजापति समाज द्वारा फिरोजपुर झिरका में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद बोल रहे थे। समारोह में 16 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। मंत्री ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इससे न केवल सामाजिक एकता मजबूत होती है, बल्कि दहेज जैसी कुरीतियों पर भी रोक लगती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक मूल्यों की रक्षा होती है और परंपराएं जीवंत रहती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में राज्य खुशहाल और समृद्ध बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पारदर्शी शासन, सड़कों का जाल, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। नूंह से पलवल फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कार्य तय प्रक्रिया के अनुसार चल रहा है और फिलहाल सड़क की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।