ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादजिम्नास्टिक में शहर के खिलाड़ी जलवा

जिम्नास्टिक में शहर के खिलाड़ी जलवा

सीबीएसई राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शहर की आयुष्मा ने अंडर-19 आयुवर्ग में दो पदक झटकी। सीबीएसई राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शहर की आयुष्मा ने अंडर-19 आयुवर्ग में दो पदक...

जिम्नास्टिक में शहर के खिलाड़ी जलवा
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSat, 24 Nov 2018 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सीबीएसई राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शहर की आयुष्मा ने अंडर-19 आयुवर्ग में दो पदक झटकी। बीम इवेंट में स्वर्ण और फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक झटकी। यह जानकारी जिम्नास्टिक कोच नवीन ने दी। उन्होंने बताया कि नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 नवंबर तक प्रयागराज खेल गांव में किया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट भी घोषित किया गया। वह तीन साल से राज्य स्तरीय स्कूल और इंटर सेंटर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वर्ष 2017 में आयोजित सीबीएसई नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तृतीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रही थी। जबकि पंचकूला में आयोजित अंतर सेंटर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत पदक के प्रथम सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता था। मालूम हो कि पिछले वर्ष कोलकाता में हुई एसजीएफआइ राष्ट्रीय स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही थी। इस वर्ष भी एसजीएफआइ राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें