खुले सभी मैनहोल बंद किये जाएं: डीसी
पलवल में एक 11 वर्षीय बच्चे शिवम की टैंक में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी खुले मैनहोल को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को सख्ती से सभी मैनहोल की जांच और ढक्कन लगाने का आदेश दिया, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

पलवल, संवाददाता। एक बच्चे की टैंक में गिरने से हुई मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को जिले में खुले सभी मैनहोल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश लघु सचिवालय में आयोजित एक बैठक के दौरान दिए गए।शुक्रवार को कैलाश नगर में बूस्टर पर बने एक टैंक में ढक्कन न होने के कारण 11 वर्षीय शिवम नामक बच्चे की गिरकर मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। डीसी डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि जिले में कोई भी मैनहोल खुला नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने विभाग को सभी खुले मैनहोल की जांच कर उन पर ढक्कन लगवाने और इसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है।बैठक में डीसी ने अन्य विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पोर्टल स्कोर में सुधार करें, जिससे जिले की रेटिंग बढ़ सके। उन्होंने लंबित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें शून्य पर लाने का निर्देश दिया। डीसी ने स्पष्ट किया कि दो या अधिक बार रीओपन हुई शिकायतों पर एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।डीसी ने विभागाध्यक्षों को नागरिकों की किसी भी शिकायत को लंबित न रखने और उनका तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।इस बैठक में एएसपी ममता खरब, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी और डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



