शिविरों में समस्याओं का समाधान होगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने शिकायतों के निवारण में समयबद्धता और प्राथमिकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द किया जाए।

पलवल,केशव भारद्वाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंगलवार शाम को सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से प्राप्त निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्धता के साथ किया जाएगा। शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित सीएम विंडो शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा शिकायतों के समाधान के बाद भी पोर्टल पर एटीआर अपलोड नहीं की जा रही है, वो जल्द से पोर्टल पर एटीआर अपलोड करे.
शिकायतों का निवारण
सीईओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों की अंडरटेकिंग पेंडिंग रखने वाले संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत का समाधान होते ही संबंधित विभाग तुरंत पोर्टल पर एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायत का समाधान समय से हो सकें व शिकायत लंबित न हो।
सरकार की प्राथमिकता
सीईओ जिला परिषद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करते हुए उनकी एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और सभी अधिकारी इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हथीन हरिराम, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, सिविल सर्जन डॉ. सतिन्दर वशिष्ठ, उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी रावत सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


