Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के लिए फरीदाबाद में तैयारियां तेज
Faridabad News: फरीदाबाद में सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने औपचारिक बैठक की। इसमें 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि अभियान का उद्देश्य जनकल्याण की भावना को समाज के हर वर्ग में फैलाना है।

Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। फरीदाबाद में अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री बोले, अभियान में हर वर्ग की भागीदारी हो
बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके माध्यम से सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिलों में अभियान की तैयारियों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।
विभागों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला स्तरीय बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने एक्शन प्लान तैयार करने और गतिविधियों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की हर गतिविधि में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए विभाग आपसी समन्वय और सहयोग से काम करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा। साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश दिए।
अलग-अलग गतिविधियों से जुड़ेगा शहर
अभियान के दौरान फरीदाबाद में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘इंडिया ऑफ द ड्रीम्स ऑफ 250 मिलियन चिल्ड्रन’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ और ‘कहानी बदलाव की’ सहित कई कार्यक्रम होंगे। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘रंगोली राष्ट्र’ भी अभियान का हिस्सा होंगे। इसके अलावा ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘जन सेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट तक’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का समापन 17 अक्तूबर को फरीदाबाद सहित देश के पांच शहरों में होने वाले जन सेवक महाकुंभ से होगा।


