अंग्रेजी की परीक्षा के बाद छात्र तनाव मुक्त दिखे
फरीदाबाद में सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छात्र राहत महसूस कर रहे थे क्योंकि प्रश्नपत्र आसान था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 1:30 बजे समाप्त हुई। लगभग 9500 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, और अधिकतर ने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। अब केवल कंप्यूटर साइंस की परीक्षा शेष है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा गुरुवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही पूछे गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि रीडिंग और राइटिंग सेक्शन के प्रश्न भी समझने में आसान थे।
कई विद्यार्थियों का कहना था कि अच्छी तैयारी करने वालों के लिए यह पेपर काफी सरल रहा। जिले में इस परीक्षा में करीब साढ़े नौ हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थी केंद्रों के बाहर अपने साथियों के साथ पेपर पर चर्चा करते नजर आए। कई छात्रों ने कहा कि पेपर उम्मीद से बेहतर रहा और वे अच्छे अंक आने की उम्मीद कर रहे हैं। नॉन मेडिकल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अब नियमित विषयों की अधिकांश परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब उनके पास केवल कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा शेष है। ऐसे में अधिकांश छात्र अब अंतिम परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।अंग्रेजी का प्रश्नपत्र संतुलित था और ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं था, जो पाठ्यक्रम से बाहर हो। अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।-सिमरनस्कूल के अंत में अध्यापक ने कुछ प्रश्नों पर निशान लगवाए थे। इनमें से सात से आठ प्रश्न आए थे। इसके चलते मुझे अंग्रेजी का पेपर आसान लगा।-युविकाएनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित पेपर था। रीडिंग और राइटिंग सेक्शन के प्रश्न भी समझने में आसान थे। 98 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।-सचिनअंग्रेजी मेरा पसंदीदा विषय है। इसके चलते कोई भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस नहीं लगा। तैयारी के लिए पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से भी सहयोग लिया था।-मलिष्का
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


