सीबीएसई के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों की खुशी सोशल मीडिया पर देखने को मिली। छात्रों ने अपने अंक और तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। कई छात्रों ने परीक्षा के तनाव का भी उल्लेख किया, लेकिन सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों की खुशी देखने को मिली। रिजल्ट जारी होने के कुछ ही मिनटों बाद इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर छात्रों ने अपने अंक, स्कूल की तस्वीरें और दोस्तों के साथ सेल्फी साझा की। कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया। सोशल मीडिया पर हार्ड वर्क पे ऑफ, ड्रीम कम ट्रू और नेवर गिव अप जैसे संदेशों के साथ छात्र अपनी उपलब्धि साझा करते नजर आए।

कुछ छात्रों ने परीक्षा के दौरान तनाव और दबाव का भी जिक्र किया, लेकिन सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताया। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। इस दौरान कई स्कूलों ने अपने टॉपर्स की सूची जारी कर विद्यार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों का कहना है कि इस बार विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा को लेकर पहले से अधिक गंभीरता दिखाई, जिसका परिणाम बेहतर अंकों के रूप में सामने आया। रिजल्ट आने के बाद अब छात्र उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय करने में जुट गए हैं, कोई इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहा है तो कोई कॉमर्स और मानविकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंक महत्वपूर्ण जरूर हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनना चाहिए।--

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।