Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCase Filed Against Religious Leader and Eight Others for Forced Conversion and Assault on Minor
10वीं की छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास, मौलवी गिरफ्तार

10वीं की छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास, मौलवी गिरफ्तार

संक्षेप:

धर्मगुरु सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज एक नाबालिग को भी पुलिस ने

Sep 26, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

धर्मगुरु सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज एक नाबालिग को भी पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा पलवल,संवाददाता। दसवीं कक्षा की छात्रा का जबरन धर्मांतरण करवाने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया और एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएसपी नरेंद्र खटाना के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि 25 सितंबर को शाम करीब छह बजे वह घर पहुंचा तो उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह पत्नी और अन्य परिजन के साथ खोजने के लिए गांव में निकले तो एक धार्मिक स्थल से बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बेटी की आवाज सुनकर वे जब वह अंदर गए तो देखा कि मौलवी सलमुद्दीन और एक अन्य व्यक्ति दोनों लड़की से झगड़ रहे थे। उस समय वहां पर जकी अहमद मास्टर, शाहजहां, अय्यूब खान पूर्व सरपंच, रिजवान और दो महिलाएं योजना बनाकर धर्म परिवर्तन करा रही थीं। मौलवी पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। जब वह बच्ची को लेकर बाहर निकले तो आस मौहम्मद, अनस व 6-7 अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। उन्होंने मामले को तूल देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अनस उसकी बेटी को कई महीनों से धमका रहा था। उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी की काउंसलिंग कराई जा रही डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि किशोरी की काउंसलिंग कराई जा रही है। इस संबंध में किशोरी के पिता की शिकायत पर मौलवी सलमुद्दीन, रमजान का बेटा नामपता ना मालूम, जकी अहमद मास्टर, शाहजहां, अय्यूब खान पूर्व सरपंच, रिजवान और दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, देरशाम पुलिस ने मौलवी सलमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।