हाईवे पर टायर फटने से कार पलटी, एक की मौत, चार घायल
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे पर एक कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय सारांश की मौत हो गई और चार दोस्त घायल हो गए। सभी युवक नववर्ष के मौके पर वृंदावन जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि टायर फटने से कार अनियंत्रित हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे पर बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक टायर फटने से एक कार अनियंत्रत होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार दोस्त घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार तड़के का है। पांचों दोस्त नववर्ष के मौके पर वृंदावन जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, जवाहर कॉलोनी निवासी करीब 22 वर्षीय सारांश एनआईटी-दो इलाके में रहने वाले अपने दोस्त राघव कथुरिया, तुषार, यथार्थ ग्रोवर और लक्ष्य गेरा के साथ रात करीब 12:00 बजे के बाद अपने घर से वृंदावन जाने के लिए निकला था। सबसे पहले वे एनआईटी-एक स्थित संतों के गुरुद्वारेमें गए।
वहां माथा टेककर वे कार में सवार होकर वृंदावन के लिए रवाना हो गए। जब वे बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटने से तेज आवाज भी हुई। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद ग्रिल को तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सभी युवक घायल हो गए। आस-पास के राहगीरों ने रुककर बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस मामले की सूचनापुलिस को दे दी और घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस गाड़ी बुलाई। सूचना मिलने के बाद सेंट्रल थाना पुलिस की टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, इनमें से कार चला रहे सारांश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक राघव कथुरिया ओर तुषार को भी गंभीर चोट लगी है। सेंट्रल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। यह हादसा 3:30 से 4:00 बजे के बीच का बताया जा रहा है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि यह हादसा टायर फटने की वजह से हुआ था। टायर फटने के बाद का चला रहा सारांश नामक युवक कार पर नियंत्रण खो बैठा था। इस वजह से यह हादसा हुआ है। नववर्ष के मौके पर पांचों दोस्त वृंदावन जा रहे थे। एनएचपीसी चौक के पास थार ग्रिल से टकराई हाईवे के एनएचपीसी चौक के पास एक थार गाड़ी ग्रिल से टकरा गई। इस हादसे में कार के एयर बैग भी खुल गए। यह हादसा भी गुरुवार सुबह का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे की वजह और इसमें घायलों का ब्यौरा जुटा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




