फ्लाईओवर पर ऑटो से टकराकर बाइक में लगी आग

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद इलाके में एक बुलेट बाइक एक खड़े ऑटो से टकरा गई, जिससे बाइक में आग लग गई। चालक राजकुमार ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक बाधित हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ्लाईओवर पर ऑटो से टकराकर बाइक में लगी आग

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में फ्लाईओवर एक बुलेट बाइक एक खड़े ऑटो से टकरा गई। इससे बाइक में आग लग गई। चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, डबुआ निवासी राजकुमार किसी काम से बदरपुर बॉर्डर गए थे। वापस लौटते समय उनकी बुलेट हाईवे के किनारे खड़े एक ऑटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।। ऑटो से टकराने के बाद उनकी बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद बाइक से अचानक आग की लपटें उठीं। यह देख वह तुरंत बाइक से दूर जाकर खड़े हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इससे यहां हाईवे पर ट्रैफिक रेंगने लगा। इस हादसे में बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।