Faridabad News: छोटे भाई को गोली मारने वाले की तलाश में दबिश
Faridabad News: फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते आरोपी बड़े भाई तुषार ने अपने छोटे भाई अभिषेक को गोली मार दी। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर चुकी हैं।

Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सारन थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के मामले में आरोपी बड़ा भाई अब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी तुषार ने अपने छोटे भाई अभिषेक को गोली मार दी थी। गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में अब लगातार सुधार हो रहा है। सारन थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी तुषार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल अभिषेक की हालत ठीक है और उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।


