Faridabad News: पानी से भरे गड्ढे में डूबे बच्चे को बचाया
Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव शाहपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा का आठ

Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव शाहपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा का आठ वर्षीय छात्र रेहान बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने उतर गया और डूबने लगा। मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विद्यालय का विवरण
जानकारी के अनुसार गांव शाहपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्राइमरी शाखा सेक्टर-62 आशियाना में संचालित होती है। यहां पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई होती है। शुक्रवार को विद्यालय की दो महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगी हुई थी। इसके चलते पूरे स्कूल की जिम्मेदारी केवल दो शिक्षकों पर थी।
घटना का विवरण
विद्यालय के शिक्षक उपकार ने बताया कि सुबह नियमित रूप से कक्षाएं चल रही थीं। एक शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे, जबकि दूसरी शिक्षिका सहायक कर्मचारी के साथ मिड-डे मील की व्यवस्था में व्यस्त थीं। इसी दौरान करीब 10 बजे चौथी कक्षा का छात्र रेहान कुछ बच्चों के साथ स्कूल के मुख्य गेट तक पहुंचा और चुपचाप स्कूल परिसर से बाहर निकल गया। किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।
रेहान की स्थिति
स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में कई दिनों से बारिश का पानी जमा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेहान नहाने के इरादे से पानी में उतरा, लेकिन कुछ कदम आगे बढ़ते ही वह गहराई में चला गया और डूबने लगा।
बच्चों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पानी में उतरकर रेहान को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्कूल के शिक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। रेहान की मां असरीन ने बताया कि उनके पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं।
सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर का बयान
एचएसवीपी के सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया का कहना है कि सेक्टर-62 में उक्त जमीन के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी हासिल कराने के बाद यदि जमीन विभाग की है तो गड्ढों को तुरंत भरवा दिया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


